अमर उजाला
Mon, 6 October 2025
भारतीय घरों में लंबे समय से सरसों का तेल का इस्तेमाल त्वचा की मालिश के लिए किया जाता है
पर, क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए काफी नुकसानदायक है। यहां हम इसके नुकसानों के बारे में आपको बताएंगे।
जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव है, उनकी स्किन में सरसों का तेल त्वचा में जलन या खुजली पैदा कर सकता है
कई बार तेल लगाने के बाद लाल चकत्ते, सूजन या खुजली हो सकती है
नियमित प्रयोग से कुछ लोगों की त्वचा काली या धब्बेदार भी हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो तुरंत इस्तेमाल रोक दें
सरसों का तेल लगाने के बाद धूप में निकलने पर ये त्वचा को जलने जैसा नुकसान दे सकता है।
अधिक मात्रा में लगाने पर यह रोमछिद्र बंद कर सकता है, जिससे मुंहासे या दाने हो सकते हैं
अगर आपकी त्वचा तैलीय या संवेदनशील है, तो सरसों का तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
बिना पार्लर जाए घर पर ऐसे करें फेशियल