अमर उजाला
Tue, 4 November 2025
सर्दियों में त्वचा की सबसे आम समस्या होती है रूखापन और नमी की कमी....
ऐसे में कई लोग चेहरे पर ग्लो और फ्रेशनस बनाए रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं।
गुलाब जल न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेट करता है, बल्कि इसमें मौजूद नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाते हैं।
ये सर्दियों में एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है और चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करने में भी मदद करता है।
ड्राई स्किन वालों के लिए इसे ग्लिसरीन या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है।
ऑयली स्किन वाले इसे कॉटन पैड से टोनर की तरह रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
रोजाना दो बार चेहरा साफ करने के बाद गुलाब जल लगाने से स्किन फ्रेश रहती है।
इसलिए आप बिना सोचे सर्दी के मौसम में भी गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं
सर्दी में फटने लगे हैं गाल तो क्या करें...?