अमर उजाला
Sun, 3 August 2025
बहुत से लोग मॉनसून में बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं
ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आना बेहद सामान्य है कि आखिर बारिश के मौसम में ही बाल इतना क्यों टूटते हैं ?
यहां हम आपको उसके पीछे की कुछ वजह बताने जा रहे हैं
जानकारी के मुताबिक, मॉनसून में हवा में नमी अधिक होती है, जिस कारण बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं
जी हां, बारिश के पानी की वजह से स्कैल्प चिपचिपी हो जाती है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और इसी कारण बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं
इसके अलावा बारिश में गीले बालों को बिना सुखाए बांधना या सही तरह से शैंपू न करना भी बालों की जड़ों को कमजोर करता है
इससे हेयर फॉल से बचने के लिए बारिश में अपने बालों का खास ध्यान रखें
चेहरे के पुराने दाग को भी गायब करने का दम रखता है ये नुस्खा !