गर्मियों में सनबर्न से राहत दिलाएगी मुल्तानी मिट्टी, आप भी इस्तेमाल करके देख लें
अमर उजाला
Mon, 5 May 2025
Image Credit : freepik
गर्मियों में धूप का सीधा असर हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन पर भी पड़ता है जिससे सनबर्न, टैनिंग, जलन, और लाल चकत्ते जैसी समस्याएं हो सकती हैं
Image Credit : freepik
ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, यह सनबर्न की परेशानी को दूर कर स्किन को प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करती है
Image Credit : freepik
सनबर्न में मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल का पेस्ट स्किन को ठंडक देकर जलन को भी कम करता है
Image Credit : freepik
सनबर्न की दिक्कतों को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल भी स्किन के लिए असरदार हो सकता है, इसे लगाने से सनबर्न की सूजन और खुजली में तुरंत राहत मिलती है
Image Credit : freepik
सनबर्न की परेशानी कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दही के पेस्ट का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, दही स्किन को मुलायम बनाती है
Image Credit : freepik
मुल्तानी मिट्टी में प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले काफी गुण होते हैं, यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर होने के साथ त्वचा की रंगत निखार कर टैनिंग भी कम करती है