अमर उजाला
Tue, 19 August 2025
हर उम्र की महिला के लिए लिपस्टिक उसके श्रृंगार का अहम हिस्सा होती है, इसीलिए महिलाओं के पास लिपस्टिक का शानदार कलेक्शन होता है
पर, आपकी एक गलती आपके होंठों को पूरी तरह से खराब कर सकती है
यदि आप अपने होंठों को खराब नहीं करना चाहते हैं तो लिपस्टिक खरीदते समय उसमें मौजूद तत्वों पर जरूर ध्यान दें
विषेशज्ञों का ऐसा मानना है कि अगर आपकी लिपस्टिक में मिथाइल पैराबेन और प्रोपाइल पैराबेन जैसे तत्व होंगे तो आपके होंठों का डैमेज होना तय है
ये दोनों तत्व होंठों की नाजुक त्वचा को सीधा अटैक करके उन्हें अंदर तक नुकसान पहुंचा देते हैं
इसलिए, सस्ती लिपस्टिक तो खरीदने से बचें क्योंकि सस्ती लिपस्टिक में कई बार असली तत्वों के बारे में दिया ही नहीं होता
तो बस इस बार जब लिपस्टिक खरीदने जाएं तो एक बार ये अवश्य चेक कर लें कि उसमें तत्व क्या हैं
डार्क सर्कल दूर करने का आसान नुस्खा