अमर उजाला
Sun, 31 December 2023
एलोवेरा में विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी वजह से इसे होंठों पर लगाया जा सकता है
अगर आप भी एलोवेरा जेल होठों पर लगाते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें
अगर एलोवेरा में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया गया होगा, तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसे में इसकी शुद्धता का ध्यान रखें
अगर आप इसे इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि ये कंफर्म हो जाए कि ये आपके लिए नुकसानदायक नहीं है
साफ होठों पर एलोवेरा जेल लगाने से ये ज्यादा असरदार रहता है, वरना गंदगी भी होंठों पर चिपकी रहेगी
हमेशा आप रात के समय ही एलोवेरा जेल को लिप्स पर लगाएं, तभी ये असर दिखाएगा
इसे लगाते वक्त हमेशा उंगली का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि होंठ काफी मुलायम होते हैं
फेस पाउडर का चयन करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान