अमर उजाला
Wed, 1 October 2025
अक्सर घरेलू नुस्खों में लोग नींबू के इस्तेमाल की सलाह देते हैं, क्योंकि कहा जाता है कि ये त्वचा के लिए फायदेमंद है
पर क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से फायदे कम नुकसान ज्यादा होते हैं
नींबू का सीधा और अधिक मात्रा में इस्तेमाल त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है
नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा को जला सकता है
इसकी वजह से त्वचा की संवेदनशीलता भी बढ़ जाती है
इसके कारण त्वचा पर जलन, खुजली, लालिमा, और गंभीर मामलों में सनबर्न हो सकता है।
अगर आप सीधे सूरज की रोशनी में जाएं तो नींबू लगाने के बाद आपकी त्वचा पर धब्बे पड़ सकते हैं।
इसलिए, बिना डॉक्टर की सलाह या सही तरीके से नींबू का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।
कंघी करने पर निकल रहे हैं बालों के गुच्छे तो क्या करें ?