अमर उजाला
Fri, 26 September 2025
आपने अक्सर किसी न किसी के मुंह से ये सुना होगा कि अगर कोरियन ग्लास स्किन चाहिए तो चेहरे पर चावल का पानी इस्तेमाल करो
ज्यादातर कोरियन प्रोडक्ट में चावल का पानी इस्तेमाल किया जाता है
आपको बता दें कि चावल का स्टार्च त्वचा की टोन सुधारने और उसे नर्म बनाने में मदद करता है
ये स्किन को हाइड्रेट करता है, नमी देता है और धूप या प्रदूषण से हुए नुकसान को कम करता है।
इसके अलावा चावल के पानी में मौजूद फेर्मेंटेशन से उत्पन्न अमीनो एसिड्स और एंजाइम्स त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं
वैसे तो इसके इतने फायदे हैं लेकिन फिर ये भी ये याद रखें कि केवल चावल के पानी से ग्लास स्किन मिलना पूरी तरह से संभव नहीं है
कोरियन ग्लास स्किन के लिए गहराई से मॉइस्चराइजिंग, सही एक्सफोलिएशन, सनस्क्रीन और हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है
चावल के पानी को स्किन केयर रूटीन में एक नेचुरल बूस्टर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है
चेहरे पर मक्खन लगाना लाभदायक या खतरनाक ?