अमर उजाला
Mon, 8 September 2025
चेहरे को दमकाने के लिए हम अक्सर महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, जिनका असर लंबे समय तक नहीं रहता
ऐसे में हम आपको ऐसे हरे पत्ते के बारे में बता रहे हैं जो चेहरे की डीप क्लीनिंग करने में सहायक है
यहां हम बात कर रहे हैं पान के पत्तों की, जिनमें पाए जाने वाले तत्व त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे नेचुरल ग्लो दे सकते हैं
इसके लिए आपको सबसे पहले पान के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बना लेना है
अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और दही मिक्स करके इसे चेहरे पर अप्लाई करना है
आधे घंटे तक अपने चेहरे को ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें
ये उपाय खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें स्किन पर बार-बार एक्ने, ऑयल और डलनेस की समस्या रहती है।
एक ही बार के इस्तेमाल से स्किन साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग महसूस होगी
हेयर एक्सटेंशन कराने के बड़े नुकसान