अमर उजाला
Fri, 28 November 2025
बालों की देखभाल आज के समय में हर किसी के लिए जरूरी हो गई है, क्योंकि प्रदूषण, स्ट्रेस, गलत डाइट और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स की अधिकता के कारण बालों की कई समस्याएं सामने आती हैं।
इन्हीं समस्याओं को दूर करने में कुछ प्राकृतिक उपाय बेहद असरदार साबित होते हैं।
ऐसी ही एक प्राकृतिक सामग्री है मुल्तानी मिट्टी, जो बालों की कई दिक्कतों को दूर करती है
मिट्टी बालों और स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को सोख लेती है। इससे बाल भारी और चिपचिपे नहीं रहते और स्कैल्प की सफाई बनी रहती है।
मिट्टी में प्राकृतिक साफ़ करने वाले तत्व होते हैं जो स्कैल्प को एक्सफोलिएट करते हैं। इससे मृत त्वचा हटती है और खुजली व डैंड्रफ़ की समस्या कम होती है।
मिट्टी से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। नियमित इस्तेमाल से बाल झड़ना कम होता है और नए बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
मिट्टी बालों की गंदगी हटाकर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाती है। लगातार इस्तेमाल से बाल घने और स्वस्थ दिखते हैं।
तो बस एक बार पैच टेस्ट के बाद मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें
एक नुस्खा दूर करेगा नाक के ब्लैकहेड्स