चुकंदर को चेहरे पर कैसे लगाएं ?

अमर उजाला

Tue, 2 December 2025

Image Credit : Adobe stock

चुकंदर न केवल एक स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी है, बल्कि ये आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

Image Credit : Adobe stock

इसमें विटामिन C, आयरन, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने और उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं

Image Credit : Adobe stock

चुकंदर को चेहरे पर लगाने से न केवल त्वचा के रंग में निखार आता है, बल्कि ये मुंहासों, दाग-धब्बों और त्वचा की अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है।

Image Credit : Adobe stock

 इसके प्राकृतिक गुण त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ उसे ताजगी और निखार भी प्रदान करते हैं। 

Image Credit : Adobe stock

इसके इस्तेमाल के लिए एक ताजा चुकंदर लें और उसे अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। फिर इसका रस निकाल लें।

Image Credit : Freepik.com

चुकंदर के रस में थोड़ा सा शहद या एलोवेरा जेल मिलाकर एक अच्छा फेस पैक तैयार करें। इससे त्वचा को अतिरिक्त नमी मिलेगी।
 

Image Credit : Adobe stock

इस पैक को अपनी त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर सादे पानी से धो लें।

 

Image Credit : Adobe stock

अगर आप त्वचा को कोमल, चमकदार और स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर का इस्तेमाल एक बेहतरीन और प्राकृतिक उपाय हो सकता है।
 

Image Credit : Adobe stock

भिंडी को बालों में लगाने से क्या होता है ?

istock
Read Now