अमर उजाला
Mon, 3 November 2025
सर्दी के मौसम में अगर आपके भी चेहरे का ग्लो खोने लगा है, तो यहां हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके काम का है
आप सिर्फ चुकंदर के इस्तेमाल से अपने चेहरे को चांद सा चमका सकते हैं
इसके लिए आपको ताजा चुकंदर, बेसन, दही और शहद की जरूरत पड़ेगी।
इस फेस पैक को तैयार के लिए सबसे पहले चुकंदर को धोने के बाद कद्दूकस करें और निचोड़कर उसका रस पूरी तरह से निकाल लें
अब इस रस में बेसन, दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि इसका स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए
इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें और फिर फेस पैक को अप्लाई करें
अब आधे घंटे के बाद चेहरे को हल्का गीला करें और मसाज करते हुए साफ करें
हफ्ते में दो बार इस पैक को इस्तेमाल करें और महीने भर में फर्क देखें।
ऐसे दूर करें सिर की खुजली...