गर्मियों में हाथों का ऐसे रखें ख्याल

अमर उजाला

Tue, 12 July 2022

Image Credit : istock

गर्मी और धूप में निकलने से चेहरे ही नहीं बल्कि हाथों-पैरों की त्वचा पर भी असर दिखने लगता है, टैनिंग की वजह से हाथ पैर की रंगत फीकी पड़ जाती है

Image Credit : istock

This browser does not support the video element.

कई बार चेहरे को तो हम अच्छी तरह से बचा ले जाते हैं लेकिन हाथों पर धूप का गहरा असर पड़ता है
Video Credit : istock

हाथों पैरों की टैनिंग को खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो उपाय

Image Credit : istock

This browser does not support the video element.

नींबू

नींबू का रस त्वचा को निखारने के काम आता है, हाथों पैरों पर अगर टैनिंग हो गई है तो नींबू के रस में पानी मिला लें
Video Credit : istock

फिर इस नींबू और पानी के मिश्रण में अपने टैन हाथों को भिगोएं, करीब 15 मिनट बाद हाथों को निकालकर धो लें
Image Credit : istock

टमाटर

टमाटर लगाने से टैनिंग और त्वचा में हो रही जलन को कम किया जा सकता है
Image Credit : istock

टैनिंग वाली जगह पर टमाटर के गूदे के साथ बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें
Image Credit : istock

दही

दही और शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को प्रभावी हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद उस जगह को धो लें
Image Credit : istock

This browser does not support the video element.

चंदन और हल्दी

चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है, इसलिए दो चम्मच चंदन के साथ हल्दी आधा चम्मच मिलाकर गुलाबजल की मदद से पेस्ट बना लें

Video Credit : istock

बालों के लिए मुफीद है अरंडी का तेल

istock
Read Now