अमर उजाला
Thu, 16 October 2025
आज की तेज-तर्रार जिंदगी में नींद की कमी, तनाव और स्क्रीन टाइम बढ़ने से डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे आम समस्या बन चुके हैं
कई बार महंगे प्रोडक्ट्स और क्रीम लगाने के बावजूद कई बार असर नहीं दिखता। ऐसे में हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा
हम यहां हम आपको मुल्तानी मिट्टी से एक ऐसे पैक के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे
इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच गुलाब जल और ½ चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी
तीनों चीजों को एक कटोरी में लेकर अच्छी तरह मिक्स करें और पेस्ट बना लें
पेस्ट बनाने के बाद इस पेस्ट को फ्रिज में 5-10 मिनट रख दें ताकि वो ठंडा हो जाए।
अब इस पेस्ट को हल्के हाथों से आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें
सप्ताह में तीन बार इसके इस्तेमाल से आपके डार्क सर्कल धीरे-धीरे गायब होने लगेंगे
चेहरे पर गड्ढे दिखते हैं तो क्या करें ?