अमर उजाला
Mon, 18 August 2025
यदि आप भी आंखों के नीचे आए डार्क सर्कल से परेशान हैं तो यहां हम आपको इसका नुस्खा बताने जा रहे हैं
इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी
इन चीजों में शामिल है 2 चम्मच खीरे का रस और 1 चम्मच गुलाबजल
इसके लिए सबसे पहले तो खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें
अब इस खीरे के रस में थोड़ा सा गुलाब जल डालकर उसे अच्छी तरह मिक्स करें
इस मिश्रण को रुई की मदद से दिन में दो बार आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं
अगर रात में सोने से पहले इसे अप्लाई करेंगे, तो इसका असर जल्दी ही आपको दिखेगा
इसको कोई साइड इफेक्ट नहीं है, इसलिए आप आराम से इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं
बालों को लंबा करने का सबसे आसान नुस्खा