अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
यदि आप भी घरेलू नुस्खे अपनाकर कोहनी का कालापन दूर करना चाहते हैं तो हमारा बताया नुस्खा आजमाकर देखें
इस नुस्खे में आपको नारियल तेल, चीनी और नींबू की जरूरत पड़ेगी
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक छोटे कटोरे में नारियल तेल और नींबू का रस मिलाएं
दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद उसमें पिसी हुई चीनी डालकर मिक्स करें
अब इस मिश्रण को अपने कोहनी पर अच्छे से लगाएं और 5-10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें
मसाज के बाद फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें
हर दिन नियमित रूप से उपयोग करने से कोहनी का कालापन कम होने लगेगा और त्वचा में निखार आ जाएगा
चेहरे पर एलोवेरा इस्तेमाल करने के नुकसान