अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
घर पर लिपस्टिक बनाकर आप केमिकल वाली लिपस्टिक के इस्तेमाल से बच सकते हैं
हम यहां आपको गुलाबी रंग की लिपस्टिक बनाने की विधि बताएंगे
इसके लिए वैक्स, शिया बटर या कोको बटर, एसेंशियल ऑयल, नारियल तेल और चुकंदर के पाउडर की जरूरत पड़ेगी
लिपस्टिक बनाने के लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर में वैक्स, शिया बटर या कोको बटर और नारियल तेल को डालें
जब मिश्रण पूरी तरह पिघल जाए, तब इसमें चुकंदर का पाउडर मिक्स करें
जब सभी चीजें मिक्स हो जाएं तो बॉयलर को बंद करके उसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स करें
अब इस मिश्रण को छोटे लिप बाम कंटेनर या खाली लिपस्टिक ट्यूब में डालकर जमा लें और फिर इस्तेमाल करें
दही से बना ये पैक बालों को बनाएगा रेशम सा मुलायम