अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
यदि आपके चेहरे पर भी काफी ज्यादा पसीना आता है तो आप कुछ नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं
नियमित रूप से अपने चेहरे पर बर्फ से मसाज करें, जिसकी वजह से त्वचा के पोर्स छोटे हो जाते हैं और पसीना कम आता है
इसका इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि बर्फ को कभी आप सीधा चेहरे पर नहीं लगा सकते
इसे हमेशा किसी सूती कपड़े में ही बांधकर चेहरे की मसाज करें
चेहरे पर खीरा लगाने से भी चेहरे का पसीना कंट्रोल होता है
इसके लिए खीरे को काटकर उससे चेहरे की मसाज करें, कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखेगा
चेहरे पर अच्छी क्वालिटी का फेस पाउडर लगाकर भी आप चेहरे का पसीना रोक सकते हैं
बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं ?