अमर उजाला
Wed, 27 August 2025
बारिश के मौसम में पैरों में खुजली का होना बेहद आम बात है
इस खुजली का ध्यान अगर शुरुआती समय में न रखा जाए तो ये फंगल इंफेक्शन में बदल जाती है
ऐसे में पैरों की सही से सफाई बेहद जरूरी है
पैरों को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना
इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें नमक डाल लें
नमक के अलावा टब में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं।
अपने पैरों को 15-20 मिनट तक इसमें डुबोएं और फिर फुट स्क्रबर से स्क्रब करें
स्क्रब के बाद सादे पानी से पैरों को धो लें और फिर कोई फुट क्रीम अप्लाई करें। हफ्ते में तीन बार ऐसे पैरों की सफाई अवश्य करें।
सिर पर बाल उगाने का सबसे सरल नुस्खा