अमर उजाला
Sat, 30 August 2025
हम सभी नहाने के लिए हर दिन या कई बार तो दिन में दो बार साबुन का इस्तेमाल करते हैं
जबकि विशेषज्ञों की मानें तो साबुन का ज्यादा उपयोग त्वचा की नेचुरल नमी को छीन सकता है
ज्यादा साबुन से नहाने से स्किन रूखी, बेजान और इरिटेटेड हो सकती है
इसलिए हम आपको बताएंगे कि किसे हफ्ते में कितनी बार साबुन से नहाना चाहिए
यदि आपकी स्किन न तो ज्यादा ऑयली है और न ही ड्राई तो आप हफ्ते में तीन से चार बार आसानी से साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं
जिन लोगों की त्वचा ऑयली हो, उन्हें हर दिन किसी माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि उनकी त्वचा खिली-खिली ही रहे
यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आपको हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार ही साबुन इस्तेमाल करना है
तो बस साबुन का इस्तेमाल अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही करें, वरना आपको दिक्कत हो जाएगी
बारिश के मौसम में चेहरे पर अवश्य लगाएं ये चीजें