अमर उजाला
Mon, 9 February 2026
कम उम्र में ही बालों का झड़ना, पतले होना और ग्रोथ रुक जाना आम समस्या बन गई है।
ऐसे में महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी तेजी से बालों की ग्रोथ कम होने की शिकायत कर रहे हैं।
कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट अपनाते हैं, लेकिन सही देखभाल और घरेलू उपायों की कमी के कारण मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता।
इसी के चलते यहां हम आपको बालों की ग्रोथ बढ़ाने के आसान, असरदार और वैज्ञानिक रूप से फायदेमंद तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप हेल्दी और शाइनी बाल पा सकते हैं
इसके लिए ध्यान रखें कि सबसे पहले बालों की ग्रोथ के लिए स्कैल्प की अच्छी देखभाल जरूरी है।
हफ्ते में 2–3 बार नारियल, अरंडी या बादाम के तेल से हल्की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
इसके अलावा एलोवेरा जेल, प्याज का रस और आंवला जैसे घरेलू उपाय बालों की ग्रोथ में काफी मददगार माने जाते हैं।
बालों को जरूरत से ज्यादा केमिकल और हीट से बचाएं और ध्यान रखें कि बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर और हेयर कलर का इस्तेमाल बालों को कमजोर बनाता है।
होंठों का रूखापन दूर करेगा ये नुस्खा