अमर उजाला
Wed, 10 December 2025
अगर आप भी महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदकर तंग आ गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देख लें
दही में प्रॉबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है।
शहद में एंटीसेप्टिक और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ये स्किन को नमी देता है, रूखापन कम करता है और प्राकृतिक ग्लो लाता है।
एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है, जलन और इन्फेक्शन से बचाता है और मुहांसों में भी फायदा करता है।
नींबू में विटामिन C होता है जो स्किन ब्राइटनिंग और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
बेसन स्क्रब के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाता है और स्किन को साफ रखता है।
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये मुहांसों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है।
टमाटर का रस स्किन को टोन सही करने और अतिरिक्त तेल कम करने में मदद करता है।
एक्सपायर डेट की लिपस्टिक लगाती हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें