इन गलतियों से बाल हो जाएंगे खराब हेयर वॉश करते समय बालों और सिर की त्वचा पर शैंपू को तेजी से न रगड़ें। बालों को सुखाते समय तौलिया से कसकर बाल न रगड़ें। बालों पर बार-बार हाथ फेरने से ये अधिक टूटते हैं। बाहर जाते समय बालों को खुला न छोड़ें, बल्कि उन्हें बांधकर रखें। तेज धूप में बालों को ढक कर रखें। गीले बालों में तेजी से कंघी न करें। रात को सोते समय बालों में जूड़ा बनाकर न सोएं। ब्यूटी टिप्स