अमर उजाला
Sun, 26 October 2025
बाल हमारी शारीरिक सुंदरता और व्यक्तित्व का अहम हिस्सा हैं, इसलिए इनका ध्यान रखना जरूरी है
हमारी स्कैल्प पर रोज़ाना धूल, पसीना, तेल और प्रदूषण जमा होता है, जो बालों को कमजोर और रूखे बना सकता है। ऐसे में लोग बालों की सफाई के लिए शैंपू का इस्तेमाल करते हैं
शैंपू सही तरीके और सही समय पर इस्तेमाल करने से ही बाल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं।
ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे
अपने बालों के प्रकार और स्कैल्प की ज़रूरत के अनुसार शैंपू चुनें, ताकि आपके बाल खिले-खिले रहें
बालों को रोजाना धोना जरूरी नहीं। सप्ताह में 2-3 बार शैंपू करना पर्याप्त होता है।
शैंपू करते समय स्कैल्प को हल्के हाथों से मसाज करें। ये खून का प्रवाह बढ़ाता है और बालों की जड़ें मजबूत बनाता है
शैंपू के बाद कंडीशनर अवश्य लगाएं। ये बालों को नरम, चमकदार और उलझने से बचाता है।
क्या त्वचा पर तेल लगाना चाहिए ?