अमर उजाला
Wed, 15 January 2025
यहां हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा
इस पैक को बनाने के लिए आपको बेसन, दही, हल्दी पाउडर, शहद और नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी
इसे बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन, दही, हल्दी, शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें
आपको इसका स्मूद पेस्ट बना लेना है
फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें
तैयार फेस पैक को ब्रश या उंगलियों की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं
15 मिनट के बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें
इस पैक का इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें, ताकि आपको किसी तरह की कोई एलर्जी का खतरा न हो
नकली आईलैशेज लगाने के नुकसान