अमर उजाला
Thu, 8 May 2025
यहां हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से बाल आपके रेशम से मुलायम हो जाएंगे
इस मास्क को बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल, 3 बड़े चम्मच दही,1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी
मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दही को स्मूथ होने तक फेंटें और फिर उसमें बाकी चीजों को मिक्स करें
मास्क तैयार होने के बाद इसे बालों की जड़ों से शुरू करके सिरों तक सही से लगाएं
थोड़ी देर तक बालों की मसाज करें, ताकि इसके तत्व जड़ों में समा जाएं
अब पैक को 30-45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें
ये मास्क स्कैल्प की समस्याओं जैसे कि रूसी, रूखापन या खुजली से निपटने में विशेष रूप से प्रभावी है
हाथों में मेहंदी लगाने के बड़े नुकसान