अमर उजाला
Wed, 29 October 2025
क्या आपने भी सुना है कि टूथपेस्ट लगाने से गर्दन, घुटने और कोहनी का कालापन दूर हो जाता है?
सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग टूथपेस्ट को स्किन व्हाइटनिंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
लेकिन क्या यह वाकई असरदार है या फिर नुकसानदायक?
टूथपेस्ट में मौजूद मेथॉल, बेकिंग सोडा और केमिकल्स स्किन पर ठंडक का एहसास तो देते हैं, लेकिन इन्हें स्किन पर सीधे लगाने पर कई बार हानिकारक प्रभाव सामने आ सकते हैं
टूथपेस्ट त्वचा की नमी सोख लेता है, जिससे त्वचा रूखी और फटी हुई लग सकती है।
कुछ लोगों में एलर्जिक रिएक्शन, खुजली या छोटे दाने निकल सकते हैं।
इसलिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल सिर्फ दांतों की सफाई तक ही सीमित रखें, बाकि त्वचा की दिक्कतों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें
कहीं आप भी तो शेयर नहीं कर लेती हैं आई मेकअप?