अमर उजाला
Mon, 29 September 2025
आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि प्याज का रस बालों पर लगाने से काफी दिक्कतें दूर होती हैं
पर, क्या आपको इसकी सच्चाई पता है ? अगर नहीं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे
आपके इस सवाल का जवाब है कि हां, बालों के झड़ने, डैंड्रफ और बालों की धीमी ग्रोथ से परेशान लोगों के लिए प्याज का रस रामबाण है
प्याज में मौजूद सल्फर, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी हील करने का काम करते हैं
ये तत्व स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखते हैं, जिससे बाल काफी मजबूत हो जाते हैं।
यदि आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं या नए बाल नहीं उग रहे, तो हफ्ते में 2–3 बार प्याज का रस लगाना फायदेमंद रहेगा
प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे नई बालों की ग्रोथ संभव होती है।
इसके इस्तेमाल के लिए प्याज के रस को निकालकर रुई की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं
क्या वाकई चावल के पानी से मिलती है कोरियन ग्लास स्किन ?