मुलायम होंठ के अलावा लिप बाम के हैं ये भी फायदे मेकअप प्राइमर के तौर पर लिप बाम का उपयोग करें, मेकअप सेट हो जाएगा। परफ्यूम लगाने से पहले गर्दन या कलाई पर थोड़ा लिप बाम लगा लें। इससे लंबे समय तक परफ्यूम की महक बनी रहेगी। रेग्युलर लिपस्टिक में ग्लॉस चाहती हैं तो लिप बाम लगा लें। मस्कारा स्मज को साफ करने के लिए लिप बाम लगाएं। फिर अतिरिक्त मस्कारा को पोंछ लें, इससे लुक भी खराब नहीं होगा। ब्यूटी टिप्स