अमर उजाला
Wed, 18 June 2025
भले ही कई जगहों पर मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन तेज धूप से कई जगह अभी भी लोगों का हाल बेहाल है
तेज धूप सबसे पहले चेहरे की त्वचा को झुलसा देती है, जिस कारण चेहरा काफी डल दिखने लगता है
ऐसे में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में आपको बताएंगे, जिसको आप धूप से झुलसे हुए चेहरे पर हर रात लगा सकते हैं
ये चीज है एलोवेरा, जिसमें पाए जाने वाले तत्व त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं, जिससे धूप से झुलसी त्वचा को राहत मिलती है
यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एलोवेरा की पत्ती से ताजा जेल निकालें और उसे स्किन पर अप्लाई करें
इसे ऐसे ही रातभर के लिए लगा रहने दें, ताकि ये आपकी त्वचा को हील कर सके
दो से तीन दिन इस्तेमाल करने के बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा
यदि दिक्कत ज्यादा है तो घरेलू नुस्खे आजमाने की बजाए सीधा किसी डॉक्टर की सलाह लें, ताकि परेशानी जल्द से जल्द कम हो जाए
चेहरे के दागों को गायब कर देगा ये नुस्खा