अमर उजाला
Sun, 23 June 2024
हनी सिंह दशकों से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. उन्हें हिप-हॉप को भारत में लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है.
हनी इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'मिलिनेयर' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है.
इस बीच उन्होंने गाने में नजर आने वाले अपने लुक की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है.
इस लुक में उन्होंने काले और सफेद रंग की टक्सीडो पहने, छोटे बाल और दाढ़ी में शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं.
फैंस उनके इस लुक को देख कर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
कई सितारों ने भी उनके इस लुक की तारीफ करते हुए कमेंट किया है.
टोनी कक्कड़, गुनीत मोंगा, अपारशक्ति खुराना आदि कई सितारों ने उनके इस लुक की तारीफ की है।
न्यूयार्क में सहेली संग मस्ती करती दिखीं सारा