'ये रिश्ता..' के इस एक्टर ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, हुआ पछतावा? मोहसिन खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान मिली थी हाल ही में अभिनेता ने बताया कि उन्होंने रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 करने से मना कर दिया था अभिनेता ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'मैं शो की मीटिंग के लिए गया था, मैंने सोचा था कर सकता हूं' 'मगर उसी रात मैंने सपना देखा कि मैं लिफ्ट में फंस गया हूं और लिफ्ट नीचे गिर गई है, इस भयानक सपने के बाद मैंने सुबह शो करने से मना कर दिया' मोहसिन ने कहा कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 छोड़ने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आ गया था, उन्होंने ये किसी से शेयर नहीं की थी, वह अस्पतालों के चक्कर लगाने लगे थे ...