अमर उजाला
Mon, 10 November 2025
यामी गौतम और इमरान हाशमी अभिनीत यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मगर, दूसरे दिन यानी कल शनिवार को कारोबार में दोगुनी बढ़त देखी गई
शाह बानो केस पर आधारित यह कोर्टरूम ड्रामा वीकेंड पर सबसे आगे निकल गई।
इसके बाद रविवार को फिल्म ने 3.8 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 8.9 करोड़ पहुंच चुका है।
'हक' का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। हरमन बावेजा और रोवेना बावेजा ने इसे प्रोड्यूस किया है।
यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। यह फिल्म एक ऐसी औरत की कहानी है, जो अपने हक और सम्मान के लिए समाज और कानून से लड़ती है।
तीसरे दिन ‘जटाधरा’ की कमाई में आई गिरावट, नहीं मिला वीकएंड का फायदा; जानें कलेक्शन