अमर उजाला
Tue, 14 June 2022
प्यार की चाशनी में डुबो देने वाली आवाज के बादशाह जुबिन नौटियाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं
अपनी आवाज के जादू से कई फिल्मों के संगीत में चार चांद लगाने वाले जुबिन नौटियाल 14 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं
गायक जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 में उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था
सिंगर जुबिन नौटियाल साल 2007 में मुंबई आए थे, लेकिन इस दौरान भी वह सिंगिंग की ट्रेनिंग के साथ ही वह काम की तलाश भी किया करते थे
क्लासिकल के साथ ही जुबिन ने वेस्टर्न म्यूजिक की भी ट्रेनिंग ली और अलग-अलग जगहों से संगीत की बारीकियां सीखने के बाद मुंबई में आकर पहचान बनाई
अब तक वह कई फिल्मों से लेकर खुद की भी म्यूजिक एलबम लॉन्च कर चुके हैं जो खूब पॉपुलर हुईं
बॉयफ्रेंड संग किम कर्दाशियां के फोटो हो रहे वायरल