स्वीडन में पैदा हुईं, बॉलीवुड में कमाया नाम; जानिए कौन हैं एली अवराम

अमर उजाला

Sat, 12 July 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस एली अवराम एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। इस बार चर्चे की वजह हैं मशहूर यूट्यूबर-एक्टर आशीष चंचलानी।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

आशीष चंचलानी ने एली अवराम को गोद में उठाए हुए एक फोटो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘फाइनली’। इसके बाद अब दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

एली अवराम एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 29 जुलाई 1990 को स्वीडन में पैदा हुईं एली ने कई भारतीय फिल्मों व रियलटी शोज में काम किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

एली एक आर्टिस्ट फैमिली से आती हैं। उनके ग्रीक पिता एक मशहूर संगीतकार हैं और उनकी मां एक्ट्रेस रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

एली को बचपन से ही इंडिया का डांस और गाने काफी पसंद आते थे। वो इंडिया से काफी प्रभावित थीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

17 साल की उम्र में एली स्टॉकहोम के परदेसी डांस ग्रुप की सदस्य बन गईं और बॉलीवुड के गानों पर परफॉर्मेंस देने लगीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

2008 में एली ने कुछ एक स्वीडन की फिल्मों और रियलटी शोज में भी हिस्सा लिया। 2010 में उन्होंने मिस ग्रीस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

2013 में एली ने बॉलीवुड में ‘मिकी वायरस’ फिल्म से डेब्यू किया। इसमें उनके साथ मनीष पॉल प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

इसके बाद एली कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं। इनमें ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘जबरिया जोड़ी’, ‘मलंग’, ‘गुड बाय’ और ‘गणपत’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

फिल्मों के अलावा एली कई रियलटी शोज में भी दिदखाई दी हैं। इनमें ‘बिग बॉस 7’, ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ शामिल हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

एली ने ओटीटी पर भी काम किया है। वो ‘’टाइपराइटर’ और ‘इनसाइड एज 2’ जैसी वेब सीरीज में नजर आई हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

एली अवराम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 8.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी बोल्ड फोटोज अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

आशीष चंचलानी से पहले एली अवराम का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ भी जुड़ चुका है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@elliavrram

सोफे पर बैठकर अनुष्का सेन ने दिए जबरदस्त पोज

इंस्टाग्राम @anushkasen0408
Read Now