अमर उजाला
Tue, 29 July 2025
सारा अली खान हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ नजर आईं।
दोनों की साथ में एक वीडियो वायरल है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि अर्जुन प्रताप बाजवा कौन हैं?
अर्जुन प्रताप बाजवा एक अभिनेता और संगीतकार हैं। वह पंजाब के राजनीतिक परिवार से आते हैं।
उनके पिता फतेह जंग सिंह बाजवा पंजाब के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।
अर्जुन ने फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की।
बाद में वह संगीत नाटक 'बैंड ऑफ महाराजाज' में नजर आए।
एक्टिंग के अलावा वह संगीतकार हैं। उनके गानों में 'थिंकिन बाउट यू', 'हेलकैट' और 'एनरूट' शामिल हैं।
उन्होंने टेक पांडा एंड केन्जानी के साथ 'पर्दा' ट्रैक पर भी काम किया है।
अपने रिश्ते के बारे में न तो सारा ने और न ही अर्जुन प्रताप बाजवा ने कुछ कहा है।
हॉट लुक से क्रिस्टल डिसूजा ने बढ़ाया दुबई का तापमान, यूजर्स बोले- पसंदीदा औरत