'मुझे सिर्फ बेटी चाहिए', जब भारती ने जताई थी बेबी गर्ल की इच्छा

अमर उजाला

Mon, 6 October 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं, सोमवार को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है
Image Credit : इंस्टाग्राम

भारती और हर्ष लम्बाचिया पहले से एक बेटे लक्ष्य के माता-पिता हैं, जिन्हें प्यार से वे गोला कहते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

गोला भी बड़ा भाई बनने को लेकर बेहद खुश हैं, उनके इंस्टा अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें गोला की टीशर्ट पर लिखा है- 'मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं'
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
भारती की दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच उनका वह बयान वायरल हो रहा है, जब लाफ्टर क्वीन ने एक बेबी गर्ल की इच्छा जताई थी
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
भारती ने करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट' में एक बातचीत में कहा था कि वे दोबारा प्रेग्नेंट होना चाहती हैं और इस बार एक बेटी चाहती हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen

भारती ने करीना से सवाल भी किया कि 'क्या आपके पास कोई डॉक्टर है, जो एक इंजेक्शन लगाता हो, जिसके पास बेटी का इंजेक्शन हो कि बेटी ही हो?'

Image Credit : इंस्टाग्राम
भारती की इस बात पर करीना भी हंस गई थीं और कहा था, 'मुझे कुछ नहीं पता, मेरे खुद दो बेटे हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया

भारती ने आगे कहा था, 'मुझे सिर्फ बेटी चाहिए', अब जब उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की बात की तो फैंस दुआ कर रहे हैं कि भारती की मुराद पूरी हो

Image Credit : इंस्टाग्राम

हुमा कुरैशी ने ब्लैक गाउन पहना, तो सबा आजाद ने दिखाया अनोखा अंदाज; देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now