अमर उजाला
Fri, 21 March 2025
हाल ही में एक वेब सीरीज ‘खाकी-द बंगाल चैप्टर’ दर्शकों को देखने को मिली है। इसमें एक आईपीएस ऑफिस गैंगस्टर के भय से कैसे अपने इलाके को मुक्त कराता है, यहां बदलाव लाता है। इस पर पूरी कहानी कही गई है। सीरीज ‘खाकी-द बंगाल चैप्टर’ के अलावा भी कई क्राइम थ्रिलर और पुलिस की कहानियों पर आधारित सीरीज ओटीटी पर मौजूद हैं।
भौकाल सीरीज में मोहित रैना ने एसएसपी नवीन का रोल किया था। वह भी अपने क्षेत्र को भय और अपराध मुक्त करना चाहता है। इस सीरीज में मोहित के अलावा अभिमन्यु सिंह विलेन के रोल में नजर आए थे।
वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम्स’ में निर्भया रेप केस को दिखाया गया, वहीं ‘दिल्ली क्राइम्स 2’ में राजधानी दिल्ली होने वाले कई अपराधों को दिखाया गया। इस वेब सीरीज में शेफाली शाह पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखीं।
एक टीवी सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी जैसे एक्टर्स पुलिस वालों के किरदार को निभाते दिखे। सीरीज को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। यह सीरीज भी क्राइम को जड़ से खत्म करने की कहानी कहती है।
‘बैड कॉप’ नाम की क्राइम थ्रिलर सीरीज में गुलशन देवरिया और अनुराग कश्यप नजर आए। सीरीज में गुलशन देवरिया डबल रोल में दिखे थे। यह अपराध के ईद-गिर्द बुनी गई एक जटिल कहानी थी।
इस हफ्ते उठाइए ओटीटी पर इन फिल्मों-सीरीज का लुत्फ