अमर उजाला
Thu, 20 March 2025
बुधवार को अभिनेत्री वामिका गब्बी को एक कार्यक्रम के दौरान पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया।
इस दौरान उन्हें बेहद महंगी, हीरे लगे हैंडपीस के साथ स्टाइलिश काले रंग के गाउन में देखा गया।
अभिनेत्री ने अपने स्टाइल को आधे काले रंग के जालीदार मास्क से पूरा किया।
हालांकि, उनके हैंडपीस का आकर्षण ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इस येप्रेम वाई-कॉउचर हैंडपीस की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 85,000 डॉलर यानी लगभग 73,38,164 रुपये है।
वामिका को आखिरी बार 2024 की फिल्म बेबी जॉन में देखा गया था। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आएंगी।
चहल से तलाक की अटकलों के बीच कोर्ट पहुंचीं धनश्री