अमर उजाला
Sun, 9 March 2025
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच देखते हुए नजर आए।
अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मैच देखने के दौरान का एक वीडियो शेयर किया।
वीडियो में अभिनेता को भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का आनंद लेते हुए देखा गया।
अभिनेता ने अपने बेटे और युजवेंद्र चहल की मैच के दौरान की एक साथ तस्वीर भी शेयर की।
विवेक के शेयर की वीडियो में युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक साथ नजर आएं। दोनों को एक साथ मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।
विवेक ओबरॉय के अलावा कई और सितारे भी दुबई में इस मैच का आनंंद लेने पहुंचे।
मैच के दौरान छूटा कैच तो अनुष्का हुईं निराश, रिएक्शन हो रहा वायरल