अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
विजय वर्मा बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामि हैं, जो अपनी फिल्मों और सीरीज में अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हैं।
अब विजय वर्मा जल्द ही एक नई सीरीज में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। इस सीरीज का नाम है ‘मटका किंग’।
शूटिंग पूरी करने के बाद विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज से जुड़े अनुभव साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट किया है।
विजय वर्मा ने शूटिंग के आखिरी दिन की अलग-अलग चार तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें उनके साथ फिल्म की अन्य कास्ट और क्रू नजर आ रही है।
इस पोस्ट के कैप्शन में विजय वर्मा ने लिखा है, “‘मटका किंग’ पूरी हुई। इतने लंबे समय तक किसी कहानी या किरदार में इतना डूबा नहीं रहा। यह एक शानदार यात्रा रही। आप सभी इसे तब देख पाएंगे जब यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पूरी टीम को ढेर सारा प्यार। नागराज मंजुले सर आखिरी दिन आपकी याद आई।”
इस पोस्ट में विजय वर्मा फिल्म की बाकी क्रू के साथ मटका के डिजाइन में बनी एक केक काटते भी नजर आए।
नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित ‘मटका किंग’ स्वतंत्रता के बाद के मुंबई में एक जुआरी के मशहूर होने पर आधारित कहानी है।
विजय वर्मा आखिरी बार साल 2024 में आई अनुभव सिन्हा की सीरीज ‘आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ में नजर आए थे। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की काफी तारीफ हुई थी।
लंबे समय बाद अपने एंजेल्स के पास वापस जा रहीं प्रियंका, साझा की प्यारी तस्वीर