अमर उजाला
Wed, 17 September 2025
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेता WWE रेसलर रोमन रिंग्स के साथ नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में दोनों दिग्गज साथ में खड़े होकर बातें करते दिख रहे हैं।
अगर इसकी बात की जाए तो, इसमें अभिनेता रेसलर की तारीफ कर रहे हैं, जिसे सुन वो मुस्कुरा रहे हैं।
इसमें अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के स्टारकास्ट संग नजर आ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि यह हॉलीवुड फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
विद्युत जामवाल को हाल ही में साउथ फिल्म 'दिल मद्रासी' में देखा गया था। इसके अलावा हिंदी फिल्मों की बात करें, तो वो 'क्रैक' में नजर आए थे।
मंगलवार को बढ़ा ‘डेमन स्लेयर’ का कलेक्शन, कमाए इतने करोड़