अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए और फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
तीसरे दिन ही ‘छावा’ ने 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। इसने रविवार को 48.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 116.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है।
विक्की की फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपने बजट का 20 फीसदी से ज्यादा कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले शुक्रवार 31 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की।
विक्की कौशल के करियर में ये पहली बार हो रहा है कि उनकी किसी सोलो फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में ही सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।
इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, विनीत सिंह और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।
भावनाओं से भरे हैं ‘बाफ्टा 2025’ के ये सात पल, देखें तस्वीरें