अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उन्होंने इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के और कौन-कौन से अभिनेता ऐतिहासिक भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं।
अभिनेता अजय देवगन फिल्म ‘तानाजी’ में शिवाजी के सूबेदार ‘तानाजी मालुसरे’ का किरदार निभाया है।
अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म जोधा अकबर में ‘अकबर’ की भूमिका में नजर आए हैं।
अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका अदा की है। वह बाजीराव मस्तानी में पेशवा बाजीराव की भी भूमिका अदा कर चुके हैं।
फिल्म ‘पद्मावत’ में शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया है।
अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में महाराजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
इतवार को फुरसत के पल बिताती दिखीं जेनिफर, उठाया चाय का लुत्फ