अमर उजाला
Thu, 26 September 2024
फिल्म एनिमल में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की 20 मिनट की भूमिका ने उनके करियर को एक नई दिशा दी है
एनिमल के बाद उन्हें भूल भुलैया 3, धड़क 2 और विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो जैसे कई प्रोजेक्ट मिले हैं
तृप्ति पहले ही बुलबुल और काला जैसी बहुचर्चित फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं
अब हाल ही में, तृप्ति ने बताया है कि उन्होंने आखिर एनिमल में जोया की भूमिका के लिए हामी क्यों भरी थी?
अभिनेत्री ने कहा कि जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई गई तो मैं काफी एक्साइटेड हो गई थी, तृप्ति ने कहा, ''मैं हमेशा ऐसी भूमिकाओं की तलाश में रहती हूं जो कुछ अलग पेश करें''
अभिनेत्री ने यह कहा कि ऐसी फिल्में साइन करना जरूरी है जो उन्हें एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ाए
भारतीय रेलवे ने मनाया 'लापता लेडीज' की सफलता का जश्न