पिता थे एनटीआर के मेकअप मैन, बेटे ने बनाई 50 से ज्यादा फिल्में

अमर उजाला

Sun, 15 September 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @haricharanmusic

दिग्गज फिल्म निर्देशक, अभिनेता और लेखक पी वासु आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @peethambaramvasudevan

उनका जन्म 15 सितंबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था, उनका पूरा नाम वासुदेवन पीतांबरम है

Image Credit : इंस्टाग्राम @peethambaramvasudevan

वासु ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है, उनके पिता एनएम पीतांबरम अभिनेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एनटी रामा राव के लिए बतौर मेकअप मैन काम करते थे

Image Credit : इंस्टाग्राम @peethambaramvasudevan

उन्होंने अपनी खुद की फिल्में डायरेक्ट करने से पहले सीवी श्रीधर को एसिस्ट किया था, फिर निर्देशक संतना भारती के साथ मिलकर फिल्मों का निर्देशन करना शुरू किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @haricharanmusic

पी वासु ने गुरी, जयसिम्हा, जीवन ज्योति, दादा, नदीगन, चिन्ना थांबी, अधिकारी, रिक्शा मामा, सेतुपति आईपीएस, कुली, मिस्टर मद्रास और सीनू समेत 50 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @pro_sudheendravenkatesh

कन्नड़ फिल्म 'अपथमित्रा' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था, उनकी पिछली फिल्म कंगना रनौत अभिनीत 'चंद्रमुखी 2' थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @lycaproductions

करीना से पहले जासूस बन चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
Read Now