अमर उजाला
Wed, 13 August 2025
काफी विवादों के बाद जब ‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज हुई तो उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।
हालांकि, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष ही कर रही है।
‘उदयपुर फाइल्स’ अपने पांचवें दिन यानी मंगलवार को सिर्फ 5 लाख रुपए ही जुटा पाई।
जबकि इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 18 लाख रुपए का कारोबार किया था।
इस तरह से पांच दिनों में विजय राज की फिल्म कुल 1.01 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।
‘उदयपुर फाइल्स’ राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल मर्डर केस पर आधारित है।
साल 2022 में एक धर्म विशेष के लोगों ने टेलर कन्हैया लाल की उनकी दुकान में घुसकर दिन दहाड़े गला काटकर हत्या कर दी थी।
रिलीज से पहले फिल्म विवादों में फंस गई थी और मेकर्स को कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़े।
'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस पर अब भी पकड़ मजबूत, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन