अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
टीवी अभिनेत्री इस समय बैटलग्राउंड रियलटी शो को लेकर चर्चा में हैं।
रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मेंटर बनकर लोगों को पाठ पढ़ाती दिख रही हैं।
अभिनेत्री ने फिटनेस रियलटी शो बैटलग्राउंड का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह शो में कंटेस्टेंट को समझाती दिख रही हैं।
अगर अभिनेत्री की बात करें तो वह इस समय आसिम रियाज मामले के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति को मिली धमकी पर भी जवाब दिया है।
बीते दिनों बिग बॉस 13 के प्रतियोगी आसिम रियाज का शो के दौरान रुबीना दिलैक से झगड़े का मामला सामने आया था। इसी कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया था।
उसी के बाद से आसिम रियाज द्वारा कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
रूबीना दिलैक की बात करें तो उन्हें टीवी की दुनिया में छोटी बहू नाम से जाना जाता है। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री बिग बॉस 14 की विजेता भी रह चुकी हैं।
सुजैन खान के स्टोर पर पहुंचे राम चरण, जायद खान ने लगाया गले