हर्षद चोपड़ा ने 30 हफ्ते बाद किया पोस्ट, बोले- पीछे मुड़कर देखता हूं तो.. टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने 30 हफ्ते के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया इस पोस्ट के जरिए उन्होंने उन लोगों के बारे में बात की, जिन्होंने अभिनेता का साथ दिया और नहीं दिया हर्षद ने लिखा कि मुश्किल समय आपके लिए अच्छा ही होता है, मैं जब भी पीछे मुड़कर देखता हूं तो इस बात का एहसास होता है वे लोग जिनका मेरे जीवन में कुछ न कुछ रोल रहा है, वे मुझसे इतनी सहजता से घुल-मिल गए हैं मुझे हैरानी होती है कि क्या ये सब बनी-बनाई योजना थी, अचानक हुआ या फिर किस्मत में ही लिखा था मैं अपने दिल से आप सभी को वहां होने (और नहीं होने) के लिए धन्यवाद देता हूं d