अमर उजाला
Tue, 17 September 2024
लोकप्रिय और बेहद चर्चित फिल्म 'तुम्बाड' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की गई है
फिल्म की मूल रिलीज साल 2018 में हुई थी, अब इसके छह साल बाद इसे दोबारा से रिलीज किया गया है
दिलचस्प बात है कि फिल्म इस बार टिकट खिड़की पर पहले से भी ज्यादा सफल साबित हुई है, फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है
बता दें कि शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक ने सेट पर कुछ अजीबोगरीब भी महसूस किया था
निर्देशक ने बताया कि फिल्म में जो किला दिखाया गया है, वहां रोज उस गांव के लोग थाली में खान परोस कर गेट के बाहर रख जाते थेकुछ दिन मैंने ये नोटिस किया और फिर मैंने उनको रोका और कहा ये सब यहां मत करो
निर्देशक ने आगे कहा कि इसके बाद असली खेल शुरू हुआ, हर दिन शूटिंग के दौरान कुछ न कुछ गड़बड़ होने लगी, कोई घायल हो जाता था तो कभी लाइटें टूट जाती थीं
हर तरफ छाई ऐश्वर्या राय बच्चन की डॉल, जानें कितनी है कीमत?